आज कम उम्र के बच्चे शिक्षा के अभाव में रास्ता भटक रहे हैं और गलत संगत का शिकार हो रहे हैं – सर्वेश कुमार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोधना पंचायत के गोधना गांव में ग्रामीणों के सहयोग से छात्रों ने शहीद भगत सिंह पुस्तकालय के नाम से निःशुल्क ई-लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद सर्वेश कुमार,तेघड़ा डीएसपी डॉ रवीन्द्र मोहन प्रसाद,पूर्व जिला परिषद् प्रमीला सहनी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद ने कहा कि गोधना के छात्रों द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है। आज कम उम्र के बच्चे शिक्षा के अभाव में रास्ता भटक रहे हैं,गलत संगत का शिकार हो रहे हैं। लेकिन गोधना गांव पहुंचने पर लगा कि छात्रों में एक जुनुन है।

आज कम उम्र के बच्चे शिक्षा के अभाव में रास्ता भटक रहे हैं और गलत संगत का शिकार हो रहे हैं – सर्वेश कुमार 2जिससे छात्रों ने अथक प्रयास व सामुदायिक सहयोग से बेहतर शिक्षा को लेकर जो कदम उठाया गया वो काफी सराहनीय कदम है। तेजी से बढ़ती आधुनिकता के इस दौर में छात्र कम पैसों में घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं बशर्ते उन्हें अपनी पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिले। आज गोधना के छात्रों से लोगों को कुछ सिखने की जरूरत है। जो लोगों के सहयोग से लाइब्रेरी तैयार कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस तरह के ई-लाइब्रेरी का संचालन अन्य जगहों पर किया जाय तो यह शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। आप सभी इस कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं।

आज कम उम्र के बच्चे शिक्षा के अभाव में रास्ता भटक रहे हैं और गलत संगत का शिकार हो रहे हैं – सर्वेश कुमार 3 मैं आपको यह विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस क्रांतिकारी कार्य में हर संभव मदद करूंगा। वहीं समारोह को संबोधित करते हुए तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवींद्र मोहन प्रसाद ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी को हर विषय का ज्ञान होता है,जिससे वो हर विभाग में जाकर विभागीय कार्य करने का काम करते हैं। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है शिक्षा, जिसके पास शिक्षा है उसके पास सबकुछ है। आज जनसहयोग से जो पुस्तकालय में ई लाईब्रेरी का निर्माण किया गया वो छात्रों को मंजिल तक पहुंचने के लिए एक अच्छा कदम है। पुस्तकालय में वाय-फाय सुविधा उपलब्ध है। छात्र लाईब्रेरी में बैठकर लैपटॉप व मोबाइल के माध्यम से अपनी पढ़ाई कर सकता हैं।

आज कम उम्र के बच्चे शिक्षा के अभाव में रास्ता भटक रहे हैं और गलत संगत का शिकार हो रहे हैं – सर्वेश कुमार 4लाइब्रेरी हमें अनुशासन के साथ साथ बेहतर शिक्षा प्रदान करने का एक माध्यम है। हमें विश्वास है कि इस ई-लाइब्रेरी में पढ़ कर यहां के छात्र एवं छात्राएं एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे। वही बिहार माध्यमिक शिक्षक संध के पुर्व सचिव सुधाकर राय ने कहा कि भगत सिंह के नाम पर पुस्तकालय का नाम रखा गया है,वो एक क्रांतिकारी व्यक्ति थे,हमें उनके आदर्शों पर चलकर अपने समाज में शिक्षा का अलख जगाना है। जहां अज्ञानता है वहीं अंधकार है,इसलिए अपने मन की अज्ञानता को दुर करना है। एक बार जिसके जीवन में प्रकाश मिल गया वो हमेशा आगे बढ़ता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालय के संरक्षक राजेंद्र चौधरी ने किया एवं मंच संचालन सुनील कुमार ने किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा आए हुए अतिथीयों का स्वागत फुल माला से किया गया। जबकि अतिथीयों के द्वारा पुस्तकालय में सहयोग करने वाले छात्रों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला पार्षद प्रमिला सहनी,नव चयनित पुलिस पदाधिकारी कृष्णमोहन कुमार,तेजनरायण चौधरी समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की समाप्ति को लेकर धन्यवाद ज्ञापन छात्र नेता सत्यम भारद्वाज ने किया। मौके पर शहीद भगत सिंह पुस्तकालय के संयोजक राजन कुमार,सह संयोजक बादल कुमार व  शुभम कुमार,शिक्षक हरिवंश चौधरी,सुजीत सहनी, निशिकांत चौधरी, प्रभात चौधरी, सुमित झा,दुनियां लाल महतो,चुनचुन चौधरी,चन्दन चौधरी समेत दर्जनों की संख्या में छात्र व अविभावक मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article