महज 24 घंटे में यूजीसी नेट परीक्षा रद्द, गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआई करेगी जांच

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

नीट परीक्षा में अनियमितताओं का मामला अभी जोर पकड़ ही रहा है कि इसी बीच एक बार फिर से एनटीए की शिकायत सामने आ गई है। शिकायत के बाद केंद्रीय शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया और परीक्षा के एक दिन बाद ही परीक्षा रद्द कर दी। मामला है UGC NET परीक्षा से जुड़ा है।

- Sponsored Ads-

यूजीसी नेट की परीक्षा मंगलवार यानि 18 जून को देश भर में आयोजित की गई थी और अगले ही दिन यानि 19 जून को रद्द कर दी गई। शिक्षा मंत्रालय ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि 18 जून को आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा में कुछ गड़बड़ी का मामला सामने आया था जिसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया।

शिक्षा मंत्रालय ने बिना देरी किये मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। यूजीसी नेट की परीक्षा फिर से ली जाएगी, हालांकि अभी अगली परीक्षा के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है। यूजीसी परीक्षा रद्द करने पर एक बार फिर से राजनीति तेज हो गई है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘भाजपा सरकार का लीकतंत्र और लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है. NEET परीक्षा में हुए घपले की खबरों के बाद अब 18 जून को हुई UGC NET की परीक्षा भी गड़बड़ियों की आशंका के चलते परीक्षा रद्द की गई. क्या अब जवाबदेही तय होगी? क्या शिक्षा मंत्री इस लचरतंत्र की जिम्मेदारी लेंगे?’

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article