बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन एएनएम् की सेवानिवृत्ति के उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

DNB Bharat Desk

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए खुशी और गम दोनों का दिन है । गम इस बात की हमारे तीन कर्तव्यनिष्ठ सुयोग्य एएनएम हम लोगों से विदा हो रहे हैं। वही खुशी इस बात की है कि हमारे तीन एएनएम सरकारी सेवा कर काजल के कोठरी से बेदाग सेवानिवृत्त हो गए – प्रभारी चिकित्सा प्रभारी 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में कार्यरत तीन स्वास्थ्य कर्मी एएनएम कुमारी मनोज,मंजू कुमारी,आशा देवी को सेवानिवृत होने पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा के कर्मियों के द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । विदाई सम्मान समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में कार्यरत सभी डॉक्टर एएनएम आशा कर्मी आशा फैसिलिटेटर समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन एएनएम् की सेवानिवृत्ति के उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित 2

- Sponsored Ads-

विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण ने किया। वही कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा के स्वास्थ्य प्रबंधक मो इमरान ने किया । विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन एएनएम् की सेवानिवृत्ति के उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित 3

वहीं समारोह के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने विदाई गीत की प्रस्तुति कर मौजूद लोगों को भाव विभोर कर दिया । स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से सेवानिवृत्त तीनो एएनएम को फूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है।बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन एएनएम् की सेवानिवृत्ति के उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित 4

सरकारी सेवा में भी स्थानान्तरण और सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। सरकारी नौकरी काजल की कोठरी है । उन्होंने कहा कि आज का दिन स्वास्थ्य कर्मियों के लिए खुशी और गम दोनों का दिन है । गम इस बात की हमारे तीन कर्तव्यनिष्ठ सुयोग्य एएनएम हम लोगों से विदा हो रहे हैं।

वही खुशी इस बात की है कि हमारे तीन एएनएम सरकारी सेवा कर काजल के कोठरी से बेदाग सेवानिवृत्त हो गए । यह हम स्वास्थ्य कर्मी समुदाय के लिए गौरव की बात है । उन्होंने सेवानिवृत तीनों एएनएम को शेष जीवन के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर डॉ अलकामा, संजय कुमार पांडे ,रुपेश कुमार, चंदन कुमार, विभा कुमारी ,प्रतिभा कुमारी, निर्मला कर, सपना कुमारी, इंदु कुमारी, अनुपम कुमारी, अनिता कुमारी, रेणु कुमारी ,नीलम झा ,राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार समेत दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article