नालंदा: मरीज को निजी क्लीनिक ले जाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में 2 घायल, सोहसराय इलाके में निजी क्लीनिक को लेकर विवाद, दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट के आरोप, मारपीट का वीडियो आया सामने

DNB Bharat Desk

नालंदा के बिहारशरीफ में मरीज को निजी क्लीनिक ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी पावर ग्रिड के पास का है, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों से दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।

- Sponsored Ads-

घटना को लेकर दलित नेता सत्येंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल से मरीजों को बिचौलियों के माध्यम से निजी क्लीनिक में ले जाने का वह लगातार विरोध करते रहे हैं। उनका कहना है कि इसी विवाद को लेकर निजी क्लीनिक में उस समय उनके साथ मारपीट की गई, जब वह अपना शुगर जांच कराने पहुंचे थे। सत्येंद्र पासवान के मुताबिक, इसी दौरान करीब 10 से 12 लोग क्लीनिक के अंदर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की।

नालंदा: मरीज को निजी क्लीनिक ले जाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में 2 घायल, सोहसराय इलाके में निजी क्लीनिक को लेकर विवाद, दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट के आरोप, मारपीट का वीडियो आया सामने 2वहीं, दूसरे पक्ष के विपिन सिंह ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने सत्येंद्र पासवान और उनके सहयोगियों द्वारा एक प्रसूति महिला को जबरन ई-रिक्शा से निजी क्लीनिक ले जाते हुए देखा। विपिन सिंह का दावा है कि मरीज खुद इसका विरोध कर रही थी। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो सत्येंद्र पासवान और उनके सहयोगियों ने उनके साथ मारपीट की।

नालंदा: मरीज को निजी क्लीनिक ले जाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में 2 घायल, सोहसराय इलाके में निजी क्लीनिक को लेकर विवाद, दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट के आरोप, मारपीट का वीडियो आया सामने 3इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में वास्तविक दोषी कौन है।

Share This Article