डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर: सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर समस्तीपुर पहुंचे उनके साथ जितवारपुर कोठी के मालिक मनीष मोहन शर्मा एवं शैलेश मोहन शर्मा भी मौजूद थे । जितवारपुर कोठी के जमीन मामले को उठाते हुए जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया इस दौरान कोठी मालिक मनीष मोहन शर्मा के द्वारा भू माफियाओं के द्वारा गलत तरीके से जमाबंदी बनाकर उनके लगभग 20 बीघा जमीन को फर्जी तरीके से बेच दिया गया है।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनकी जमीन को अवैध तरीके से जमाबंदी कराकर भू-माफियाओं द्वारा बेचा जा रहा है। कोठी मालिक ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि “25 दिसंबर सरकारी अवकाश (छुट्टी) का दिन होता है, लेकिन इसके बावजूद अंचलाधिकारी कार्यालय से आधी रात में जमाबंदी से संबंधित कागजात तैयार किए गए। इन दस्तावेजों पर न केवल दिनांक बल्कि समय भी अंकित है, जो इस पूरे मामले को संदिग्ध बनाता है।
सांसद ने इस घटना को गंभीर प्रशासनिक अनियमितता बताते हुए जिला प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वही इस मामले को लेकर मनीष मोहन शर्मा ने बताया कि उनके पैतृक संपत्ति लगभग 20 बीघा को भू माफिया एवं अंचल के कर्मियों के मिली भगत से 25 दिसंबर 2025 को नया जमाबंदी बनाकर जमीन बेच लिया गया है उन्होंने दावा किया है कि उनके परिवार में आज तक कोई लड़की जन्म नहीं लिया जबकि एक लड़की को खड़ा करके उनके पैतृक संपत्ति को भू माफियाओं के द्वारा आंचल कर्मियों के द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर बेच दिया गया है
इसी मामले में वह अपने भाई शैलेश मोहन शर्मा एवं सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के साथ समस्तीपुर पहुंचकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा जिला पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह को लिखित आवेदन देकर भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट