नगर परिषद बीहट में 10 सार्वजनिक शौचालय का किया गया जीर्णोद्धार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के नगर परिषद बीहट में कुल 10 सार्वजनिक शौचालय का जीर्णोद्धार किया जा रहा है । उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बताया की सार्वजनिक शौचालय की सुविधा के लिए महिला, पुरुष व यात्रियों के लिए लगातार प्रयास का फल है की जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है । उप मुख्य पार्षद ने जीरोमाइल वार्ड संख्या 11 के शौचालय निर्माणका निरीक्षण किया। उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बताया की नगर परिषद बीहट में सभी सार्वजनिक शौचालय बंद पड़े थे ।

- Sponsored Ads-

नगर परिषद बीहट में 10 सार्वजनिक शौचालय का किया गया जीर्णोद्धार 2जिसको लेकर तत्कालीन जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा से मिलकर सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए पत्राचार किया गया था। कई बार सशक्त स्थायी समिति की बैठक में चर्चा कर प्रस्ताव में लाया गया। आज सभी जगह शौचालय के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है । इससे नागरिकों को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा ।

नगर परिषद बीहट में 10 सार्वजनिक शौचालय का किया गया जीर्णोद्धार 3वार्ड संख्या 3 राजवाड़ा में रैन बसेरा के समीप 3 सीट, वार्ड 4 में ज्ञान गंगोत्री स्कूल के सामने 3 सीट, वार्ड 10 में जेमरा मैदान के अंदर 3 सीट,वार्ड 11 में जीरोमाईल के पास 6 सीट,वार्ड 18 में मस्जिद के पास 6 सीट, वार्ड 20 में मस्जिद के पास 6 सीट, वार्ड 32 चांदनी चौक के पास 6 सीट, वार्ड 7 एन एच 28 मां शैल फ्यूल के निकट शौचालय का सौंदर्यीकरण , वार्ड 7 में प्रखंड कार्यालय बरौनी के पूर्वी मुख्य द्वार के समीप शौचालय का सौंदर्यीकरण एवं वार्ड 7 प्रखंड कार्यालय बरौनी चौक के समीप पूर्व से बने शौचालय का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article