ग्राम सभा में वीरपुर पूर्वी पंचायत को माॅडल पंचायत किया गया घोषित

DNB Bharat

मुखिया पूनम देवी की अध्यक्षता में आयोजिथ की गई ग्राम सभा, मौजूद रहे वीडीओ ,उपप्रमुख सहित सभी जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

डीएनबी भारत डेस्क 

वीरपुर किसान भवन में वीरपुर पूर्वी पंचायत के आम नागरिकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, सभी वार्ड सदस्यों के आलावे पंचायत स्तरीय सभी विभागों के कर्मीयों की उपस्थिति में मुखिया पुनम देवी की अध्यक्षता में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

जिसमें लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज टू के अंतर्गत वीरपुर पूर्वी पंचायत में बेहतर काम किए जाने से माॅडल पंचायत प्रखंड प्रमुख मीना देवी, उप प्रमुख सुबोध पासवान, बीडीओ अरुण कुमार निराला, जिला स्वच्छता सलाहकार आफताब आलम, जिला स्वच्ता काॅडिनेटर विश्व जीत कुमार की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ।

ग्राम सभा को संबोधित करते हुए उक्त पदाधिकारियों, जन्प्रतिनिधियों ने मौजूद पंचायतबासियों, विभिन्न विभागों के वार्ड और पंचायत स्तरीय कर्मीयों से अपिल करते हुए कहा कि कचरा प्रबंधन के लिए दिए गए बाल्टी में ही अलग-अलग सुखा और गिला कचरे को रखें। उक्त लोगों ने ग्रामवासियों से यह भी अपील करते हुए कहा कि अनब्रत यह पंचायत माॅडल पंचायत बने रहे इसके लिए न्युनत 30 माशीक शुल्क भी दें।

जिससे साफ सफाई, नाला उराही, बिलीचिंग पाउंड का छिड़काव होता रहे। मौके पर पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, पूर्व प्रखंड काॅडिनेटर प्रियब्रत आजाद आदि मौजूद थे। इससे पहले आगत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ से पंचायत के पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह ने सम्मानित किया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article