बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के दुसरे दिन अध्यक्ष व् सदस्य पदों के लिए 28 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में आगमी 29 नवम्बर को होने वाले 15 पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के दुसरे दिन रविवार को अध्यक्ष पद के लिए 8 अभ्यर्थियों व प्रबंध कार्यकारणी सदस्य के लिए 20 समेत कुल 28 अभ्यर्थियों नाम निर्देशन का पत्र दाखिल किया।

बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के दुसरे दिन अध्यक्ष व् सदस्य पदों के लिए 28 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन 2प्रखंड निवाची पदाधिकारी सह बीडीओ अभिषेक राज ने बताया कि नामांकन के दुसरे दिन रविवार को रानी एक पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए रामनाथ महतो, राजीव रंजन, जगत कुमार व् प्रबंध कार्यकारणी सदस्य के लिए 4, गोविंदपुर तीन पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए मन्नू कुमार व प्रबंध कार्यकारणी सदस्य के लिए कुल 8, चिरंजीवीपुर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए बालकृष्ण यादव व प्रबंध कार्यकारणी सदस्य के लिए कुल 9,

- Sponsored Ads-

फतेहा पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए नरेन्द्र चौधरी ने अपने पूर्व पैक्स अध्यक्ष शम्भू चौधरी को अपना प्रस्तावक के साथ नामांकन के लिए नामांकन के लिए पर्चा भरा व प्रबंध कार्यकारणी सदस्य के लिए कुल 1, रसीदपुर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए रामाशीष महतो व प्रबंध कार्यकारणी सदस्य के लिए कुल 3, वही चमथा तीन पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए रमाकांत राय व् प्रबंध कार्यकारणी सदस्य के लिए कुल 2 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के दुसरे दिन अध्यक्ष व् सदस्य पदों के लिए 28 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन 3नामांकन को लेकर सभी प्रतियाशी अपने अपने समर्थको के साथ प्रखंड कार्यालय जुलुस लेकर पहुंच रहे थे। अपने प्रत्याशी के नामांकन के बाद फुल माला पहनाकर प्रत्याशियों का हौशला अफजाही कर रहे थे। नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में दुसरे दिन भी गहमा गहमी का माहौल देखने को मिला ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article