डीएनबी भारत डेस्क
जहानाबाद से कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा कार्यक्रम के बाद पटना लौटने के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नालंदा जिले के हिलसा में राजद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से सजे हुए कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन पर गर्मजोशी के साथ नारे लगाये।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय राजद नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। उन्होंने तेजस्वी यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए पार्टी की मजबूती और आगामी चुनावों में जीत का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने जनता के साथ संवाद को महत्वपूर्ण बताते हुए राजद के विकास और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया।
डीएनबी भारत डेस्क