बछवाड़ा में पैक्स चुनाव नामांकन के पहले दिन 27 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन का पर्चा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर तीसरे चरण का नामांकन शनिवार से शुरू हो गया। नामांकन के पहले दिन प्रखंड कार्यालय परिसर के अम्बेडकर भवन में बनाए गए नामांकन काउन्टर पर अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वही प्रबंध कार्यकारणी सदस्य पद के लिए कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसरों में काफी गहमागहमी का माहौल रहा। नामांकन को लेकर प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावक, गवाह और समर्थकों से खचाखच भरा रहा।

बछवाड़ा में पैक्स चुनाव नामांकन के पहले दिन 27 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन का पर्चा 2किसी ने बाइक जुलुस से  तो किसी ने फोर व्हीलर पर चढ़कर नामांकन करने पहुंचा था। नामांकन के लिए तीन काउन्टर बनाये गए थे। पहले दिन चिरंजीवीपुर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया । वही दादुपुर पंचायत से एक प्रत्याशी  अतुल कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया। वही प्रबंध कार्यकारणी सदस्य पद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया। रानी तीन पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी सुशील कुमार राय समेत 11 सदस्यी प्रबंध कार्यकारणी पद के लिए नामांकन कराया।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा में पैक्स चुनाव नामांकन के पहले दिन 27 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन का पर्चा 3वही रुदौली पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार सिंह समेत 10 प्रबंध कार्यकारणी सदस्यों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। वही रानी एक पंचायत से प्रबंध कार्यकारणी पद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल के लिए सुबह से ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की प्रखंड कार्यालय परिसर में भीड़ रही। पूरे दिन प्रत्याशी अपने वाहन व काफिले के साथ आकर नामांकन पत्र दाखिल करते रहे, जिससे पूरे दिन गहमा-गहमी बनी रही।

बछवाड़ा में पैक्स चुनाव नामांकन के पहले दिन 27 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन का पर्चा 4प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अभिषेक राज ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 16, 17 और 18 नवम्बर को की जायगी। 19 और 20 नवम्बर को संवीक्षा की जायगी । 22 नवम्बर को नाम वापसी एवं प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायगा। 29 नवम्बर को चुनाव करायी जायगी और 30 नवम्बर को बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय में मतगणना की जायगी ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article