विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित 

DNB Bharat

बेगूसराय का वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय में आयोजितवकी गई प्रतियोगिता

डीएनबी भारत डेस्क 

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र समेत भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के अंस भागों के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में वीरपुर में अवस्थित एकता फाउण्डेशन के द्वारा बच्चों को गर्म व स्वच्छ ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसी कड़ी में गुरुवार को एक्ता फाउंडेशन के द्वारा प्राथमिक विद्यालय सरौंजा पूर्वी भाग, प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर, प्राथमिक विद्यालय बहबलपुर, प्राथमिक विद्यालय जंतिग्राम करीमटोल के बच्चों के बिच चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

प्रतियोगिता में सफल बच्चों के बीच हौसला संबर्धन के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। मौके पर मौजूद वीरपुर एमडीएम प्रभारी छोटे लाल महतो, एकता फाउण्डेशन के अमन कुमार, राजेश कुमार राणा ने बताया कि बच्चों के बीच इस तरह के आयोजन से बौधिक और मानसिक क्षमता की वृद्धि होती है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article