दुर्गापूजा क़ो लें शांति समिति की बैठक आयोजित, विधि व्यवस्था बिगारने एवं अशांति फैलाने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के सूर्यपुरा चौक स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण आयोजित किया गया बैठक

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के सूर्यपुरा चौक स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में दुर्गापूजा क़ो लें शांति समिति की बैठक आयोजित की गई शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष पवन कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर अंचलधिकारी रानू कुमार के नेतृत्व मे हुआ।  राज्य सरकार व जिला प्रशासन के स्तर पर जारी गाइडलाइन से अवगत कराते हुए दिशा निर्देशों के अनुपालन का निर्देश दिया गया । निर्देशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई ।

इस अवसर पर प्रखंड विकास धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने कहा कि पूजा में सभी दुर्गा पूजा समिति क़ो लाइसेंस लेना अनिवार्य है।  निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार प्रतिमा का विसर्जन होगा । वहीं थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए पूजा के दौरान डीजे पर पूरी तरह से रोक रहेगी, पूजा पंडाल मे अग्निशमक व सीसीटीवी कैमरा लगाना है। पूजा कमेटी के द्वारा कार्यकर्ताओं को मेला परिसर व मेला में सुरक्षा व्यवस्था मैं मुस्तादी के साथ स्वयंसेवकों को लगाना अनिवार्य है,

- Sponsored Ads-

दुर्गापूजा क़ो लें शांति समिति की बैठक आयोजित, विधि व्यवस्था बिगारने एवं अशांति फैलाने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी 2विधि व्यवस्था बिगारने एवं अशांति फैलाने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। वही अंचलधिकारी रानू कुमार ने कहा मेला शांतिपूर्ण एवं शौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाए मेला मे किसी प्रकार के उपद्रव करने वाले बक्से नहीं जायगें । उक्त बैठक मे पूर्व जिला पार्षद सह मेला समिति के सचिव राम स्वार्थ साह, चन्द्रदेव सिंह, सूर्यनारायण सिंह, मुखिया प्रतिनिधि दीपक कुमार, सरपंच प्रमोद पासवान, पंसस रामकुमार ठाकुर, पूर्व सरपंच महेंद्र दास, राजीव कुमार राय, मोहम्मद जब्बार, मोहम्मद इलिस, महाबीर महतो, राम सज्जन राय, संजय साह, रामा कांत यादव, अनुज साह सहित अन्य बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article