नालंदा में राजद विधायक ने 01करोड़ 45 लाख से बनने वाले पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास

DNB Bharat

नालंदा जिला के इस्लामपुर विधानसभा गोम्हर पंचायत में राजद विधायक राकेश रौशन ने किया शिलान्यास।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के गोम्हर पंचायत में एक करोड़ 45 लाख की लागत से बनने वाले पक्की सड़क का राजद विधायक राकेश रौशन के द्वारा शिलान्यास किया गया। इस दौरान राजद विधायक राकेश रौशन ने नीतीश कुमार के द्वारा बीजेपी से दोस्ती बनी रहेगी के सवाल पर कहा कि व्यक्तिगत सामाजिक जीवन में नीतीश कुमार के बहुत सारे ऐसे राजनेता हैं जिसमे नीतीश का एक दूसरे के साथ गहरा संबंध रहा है।

- Sponsored Ads-

नीतीश कुमार के आजीवन बीजेपी के साथ दोस्ती बनी रहेगी के सवाल पर मैं कोई टीका टिप्पणी करना नहीं करना चाहता हूं। बिहार के अंदर राष्ट्रीय जनता दल का कमिटमेंट है बिहार के अंदर सामाजिक न्याय सद्भाव बना रहे। हम लोग को पूरा उम्मीद है कि राष्ट्रीय जनता दल और नीतीश कुमार की दोस्ती हर तरह से मजबूत है और आगे भी दोस्ती बरकरार रहेगी।

वहीं कृषि रोड मैप के सवाल पर विधायक राकेश रौशन ने कहा कि जिस रोड मैप को भारत सरकार और बिहार सरकार के मंत्री और विभाग के कई अधिकारियों की मौजूदगी में जारी किया गया। ऐसे रोड मैप पर सवाल खड़ा करना बेइमानी होगी। यह रोग मैप बिल्कुल सही है और राज्य के विकास के लिए यह रोड मैप जरुरी है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article