तेघड़ा में संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी

DNB Bharat Desk

जुलुम सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर ने जिस संविधान की रचना की आज उस संविधान पर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा चौतरफा हमला किया जा रहा है और उस संविधान को मिटाने की साजिश कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा देशरत्न बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती समारोह पूर्वक तथा धूमधाम से मनायी गयी। तेघड़ा प्रखण्ड के रातगाँव पंचायत अन्तर्गत अनुसूचित जाति मुहल्ले में आयोजित डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में सैकड़ों की संख्या में दलित जाति के गरीब मजदूरों ने भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वासो पासवान ने की जबकि संचालन भाकपा शाखामंत्री सोपल सिंह ने किया।

तेघड़ा में संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी 2इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य वक्ता जुलुम सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर ने जिस संविधान की रचना की आज उस संविधान पर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा चौतरफा हमला किया जा रहा है और उस संविधान को मिटाने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट और संगठित होकर किसी भी कीमत पर संविधान की रक्षा करना है। शाखामंत्री सोपल सिंह ने संविधान की शपथ दिलाई। सभा को कई अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया। मौके पर उदयशंकर सिंह बाबा, पंसस महेन्द्र ठाकुर, गोपाल पासवान, इन्दु सिंह, मुन्ना कुँवर, रामकुमार पोद्दार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

दूसरी तरफ गौड़ा 2 पंचायत में भी डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर किसान नेता दिनेश सिंह ने कहा कि देश की वर्त्तमान सामाजिक राजनीतिक परिस्थितियों में डॉ0 अम्बेडकर के आदर्शों को याद करने और उस राह पर चलने की आवश्यकता है।

तेघड़ा में संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी 3उन्होंने कहा कि डॉ0 अम्बेडकर हमेशा गरीबों, दलितों, वंचितों और शोषितों के हक अधिकार के लिये संघर्ष करते रहे। सभा को पूर्व मुखिया सह भाकपा नेता अशोक सिंह, वर्त्तमान मुखिया पंकज पासवान, गिरीश कुमार राय आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर चंद्रशेखर कुमार, लालटून यादव, सरपंच सियाराम रजक आदि मौजूद थे।

बेगूसराय तेघड़ा से शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article