कैमूर: पूर्व विधायक अशोक सिंह के आश्वासन के बाद मानिकपुर दुघरा गांव के ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार को लिया वापस, मतदाताओ ने किया मतदान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा के मानिकपुर दुघरा गांव के पास दुर्गावती नदी पर पुल नहीं बनने को लेकर ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया था। जिसकी सूचना मिलने के बाद दुघरा गांव पहुंचे पूर्व विधायक व भाजपा उम्मीदवार अशोक सिंह ने ग्रामीणों को समझाने बुझाने के बाद वोटिंग की प्रक्रिया शुरू करवाई।

कैमूर: पूर्व विधायक अशोक सिंह के आश्वासन के बाद मानिकपुर दुघरा गांव के ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार को लिया वापस, मतदाताओ ने किया मतदान 2बता दे कि दूसरा गांव के पास दुर्गावती नदी पर पल नहीं बनने को लेकर वहां के ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का नारा दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि 2017 से ही हम लोग कई बार शासन प्रशासन को गुहार लगा चुके हैं। लेकिन गौहर के बाद भी किसी ने अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया।

- Sponsored Ads-

कैमूर: पूर्व विधायक अशोक सिंह के आश्वासन के बाद मानिकपुर दुघरा गांव के ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार को लिया वापस, मतदाताओ ने किया मतदान 3पूर्व विधायक व भाजपा उम्मीदवार अशोक सिंह ने बताया कि दुघरा गांव के ग्रामीणों की सूचना हमें मिली तो हम वहां पहुंचे एवं उनको काफी देर तक समझाया बुझाया। वहीं चार साल तक रहे स्थानीय विधायक को बताया कि 4 साल तक रहने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं कर पाए लेकिन मैं यह वादा करता हूं कि 3 साल के भीतर पुल को बनवाने का काम करूंगा।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article