नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है – अख्तरुल इस्लाम शाहीन

DNB Bharat Desk

प्रखंड राजद समस्तीपुर द्वारा समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना दिया गया

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर/राज्य में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने और स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों और आम जनों से हो रही लूट के खिलाफ राजव्यापी कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार को प्रखंड राजद समस्तीपुर द्वारा समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना दिया गया l अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, संचालन जिला राजद महासचिव रामकुमार राय तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया l

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है - अख्तरुल इस्लाम शाहीन 2कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि राज्य सरकार कहीं ना कहीं इन कंपनियों के प्रभाव में आकर उपभोक्ताओं और गरीबों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार को देख रही है l राज्य सरकार को जनता और जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है l नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है, उसे जनता की समस्या से कोई मतलब नहीं है l

- Sponsored Ads-

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है - अख्तरुल इस्लाम शाहीन 3बिहार इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेट्री कमीशनऔर सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के ग़ज़ट में स्मार्ट मीटर लगाने की कोई बाध्यता नहीं है तो फिर सरकार किसके फ़ायदे के लिए ऐसा कर रही है? उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर सरकार गरीबों का मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रही है l नीतीश सरकार जनविरोधी व गरीब विरोधी सरकार है तथा आम-जन का भरोसा यह सरकार खो चुकी है l इस सरकार से जनता का मोहभंग हो गया है तथा अब उसकी उल्टी गिनती भी प्रारंभ हो गई है l नीतीश सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है l बिहार में अगली सरकार महागठबंधन की होगी l

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है - अख्तरुल इस्लाम शाहीन 4अपने संबोधन के क्रम में राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने कहा कि बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए सीएमडी के द्वारा सभी जिलाधिकारी को बल प्रयोग करके स्मार्ट मीटर लगाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है, जो कहीं से उचित नहीं है l इस मामले पर राज्य सरकार या विद्युत विभाग के पदाधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर क्या कारण है कि बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए जबरन मीटर लगाने की बातें क्यों की जा रही है ?

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाना चाहिए अन्यथा राजद का चरणबद्ध आंदोलन सूबे बिहार में जारी रहेगा lकार्यक्रम को स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, प्रदेश महासचिव पी.पी.शर्मा, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला महासचिव रामकुमार राय, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, युवा राजद जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, जिला महासचिव जगदीश राय,

राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, जिला राजद महासचिव मनोज कुमार राय, मुखिया राजीव कुमार राय, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार, पूर्व जिला पार्षद पूनम देवी, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोo फैयाज अहमद, राजद नेता मोo अकबर अली, छात्र राजद के प्रदेश महासचिव मुकेश यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष छोटन खान, पूर्व नगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ननकी, राजद नेता विजय कुशवाहा, शंभू यादव, प्रिंस यादव, ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, रविन्द्र कुमार रवि, जयशंकर राय, अशोक साह,

अनिल गुप्ता, रितेश कुमार पिंकू,  सैयद एहसानुल हक चुन्ने, सैयद फैसल आलम मन्नू, मोo बशीर अहमद, मोo आसिफ इकबाल, विनोद महतो, उपेन्द्र सहनी, विमल पासवान, देवेन्द्र राय, अखिलेश कुमार, नंदन यादव, मोo हीरो, रामसागर राय, संतोष राय, सीताराम राय, अरविंद राय, मोo जुम्मन, मोo फूलो, मोo माफो, श्याम पासवान, राकेश चिंटू, रमेश पासवान, मोo हीरा, मोo तौफीक उमर, अंकित वर्धन, मोo सलीम, अशोक यादव, मोo शाहिद, विंदेश्वर राय, मोo ऐनुल हक, विपीन कुमार, श्याम सुंदर पासवान, दीपक यादव, राजेश पासवान, दिनेश पासवान, करण भास्कर उर्फ कक्कू, सैयद मन्नी सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे l

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article