चुनाव लड़ने का जुनून नालंदा जिले में दिखा, अस्पताल से एंबुलेंस पर सवार होकर पटना से रहूई प्रखंड पहुंचा प्रत्याशी नारो सिंह

DNB Bharat Desk

हवनपूरा पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर कराया नामांकन

डीएनबी भारत डेस्क

चुनाव लड़ने का जुनून सर चढ़कर कितना बोलता है इसका उदाहरण नालंदा जिले में देखने को मिला। दरअसल पैक्स चुनाव के दौरान रहुई प्रखंड परिसर में उस वक्त अचानक अफरा तफरी मच गई, जब अचानक एक एंबुलेंस पर सवार प्रत्याशी ब्लॉक परिसर में नामांकन कराने पहुंचा।

चुनाव लड़ने का जुनून नालंदा जिले में दिखा, अस्पताल से एंबुलेंस पर सवार होकर पटना से रहूई प्रखंड पहुंचा प्रत्याशी नारो सिंह 2हवनपुरा पंचायत के पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर नारों सिंह पटना से एंबुलेंस पर चढ़कर अपना नामांकन करने रहुई प्रखंड पहुंचा। इस दौरान हवनपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजन यादव ने आरोप लगाया कि नारों सिंह का सड़क हादसा नहीं बल्कि सोची समझी साजिश है। नारो सिंह पूर्व से ही पैक्स चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार में लगे हुए थे। उनकी लोकप्रियता से घबराकर विपक्ष के द्वारा यह साजिश रची गई है।

- Sponsored Ads-

चुनाव लड़ने का जुनून नालंदा जिले में दिखा, अस्पताल से एंबुलेंस पर सवार होकर पटना से रहूई प्रखंड पहुंचा प्रत्याशी नारो सिंह 3नारो सिंह अपने स्कॉर्पियो कर से बिहार शरीफ जा रहे थे इसी दौरान सड़क हादसा हो गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे और वह रुबान अस्पताल पटना में भर्ती थे। पटना से सीधे एंबुलेंस पर सवार होकर तारों सिंह नामांकन को लेकर रहुई प्रखंड पहुंचे थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article