खगड़िया के लोगों ने बेगूसराय प्रमंडल बनाने का लिया शपथ, बेगूसराय मेरा बड़ा भाई है,

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय प्रमंडल बनने पर हमलोग बेगूसराय के साथ रहना पसंद करेंगे, बेगूसराय औद्योगिक जिला है बिहार में सर्वाधिक टैक्स बेगूसराय देता है, यहाँ  उद्योग के साथ मेडिकल, शिक्षा तथा व्यापार का बड़ा बाजार है । बेगूसराय प्रमंडल बनने से खगड़िया का भी विकास होगा । आज तक हम मुंगेर प्रमंडल में हैं, मुंगेर का खुद का कोई विकास नहीं  कर पाया तो खगड़िया जिला का क्या विकास मुंगेर से होगा , । बेगूसराय प्रमंडल में रहने से बेगूसराय के साथ खगड़िया में उद्योग, व्यापार तथा यूवकों को रोजगार के अवसर बढ़ेगा ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोयक दिलीप कुमार सिन्हा के नेतृत्व में  टीम खगड़िया पहुंची , खगड़िया के सैकड़ों लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, आवास रोड के मंजू वाटिका में सभा हुई , जहां श्री सिन्हा के साथ मार्क्समैन  के निदेशक कल्याण जी, आर सी पी एस एम कॉलेज के निदेशक रविंद्र मनोहर एवम प्रसिद्ध कलाकार संतोष प्रभाकर ने बेगूसराय प्रमंडल बनने से लाभ के बारे में अवगत कराया ।

खगड़िया के लोगों ने बेगूसराय प्रमंडल बनाने का लिया शपथ, बेगूसराय मेरा बड़ा भाई है, 2बैठक का अध्यक्षता आशीष  कुमार गुप्ता ने किया , बैठक उपरांत बेगूसराय प्रमंडल बनाने तथा जन जागरूकता के लिए 26 सदस्यीय कोर कमिटी का गठन किया गया, जिसके संयोजक अजय मेहता, सह संयोयक सुधीर कुमार सहित कार्यकारणी में प्रमुख प्रभात कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार, नरेश कुमार, आशीष कुमार, त्रिपुरारी सिंह, दीपक कुमार, सौरभ कुमार, पंकज कुमार, पवन कुमार, फूलो यादव, कंचन माला, रंजीत पासवान, संजय मेहता, जितेंद्र शर्मा सहित अन्न लोगों ने संबोधित कर खगड़िया जिला की ओर से समर्थन व्यक्त किया ,

ज्ञातब्य हो की पूर्व में खगड़िया विधायक क्षत्रपति यादव, परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार बेगूसराय खगड़िया के एम एल सी राजीव कुमार भी समर्थन दे चुके हैं । बैठक में खगड़िया जिला के कई प्रखंड से लोग भाग लेने पहुंचे थे ।संचालन संतोष प्रभाकर ने किया ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article