विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला का आज डिप्टी सीएम तेजस्वी करेंगे उद्घाटन, तैयारियां पूरी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

एक महीने तक चलने वाला विश्व प्रसिद्ध पशुमेला सोनपुर हरिहर क्षेत्र मेला का उद्घाटन आज उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव करेंगे। तेजस्वी यादव मेला का उद्घाटन मुख्य मेला पंडाल में रविवार की शाम करेंगे। सोनपुर मेला के लिए पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। इस दौरान ”सोनपुर मेला 2022” एप का भी शुभारंभ किया जायेगा। सोनपुर मेला उद्घाटन समारोह के दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कला संस्कृति एवं युवा, खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय, राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र कुमार राम शामिल होंगे।

- Sponsored Ads-

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विज्ञान एवं प्रोवैधिकी मंत्री सह सारण के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह करेंगे। इस अवसर पर जिले के सभी सांसद, विधायक एवं विधान पार्षद भी रहेंगे। विदित हो कि पूरे विश्व में अपनी पहचान रखने वाली सबसे बड़ा पशु मेला का आयोजन कोरोना की वजह से दो वर्षों से नहीं हो रहा था। इस वर्ष कोरोना में कमी के बाद आयोजन की स्वीकृति मिली साथ ही मेला का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार करने वाले थे लेकिन अचानक किसी कारणवश कार्यक्रम में बदलाव हुआ और अब उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मेला का उद्घाटन करेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article