नालंदा: स्मार्ट सिटी योजना के तहत नाला निर्माण के दौरान जर्जर मकान हुआ ध्वस्त, जेएसबी से नाला खुदाई के दौरान मकान हुआ पूरी तरह से ध्वस्त, बाल बाल बचे मजदूर

DNB Bharat Desk

 

बिहार थाना क्षेत्र के धनेश्वरघाट के समीप की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में कराया जा रहे नाला निर्माण के दौरान बीती रात धनेश्वरघाट स्थित सदानंद इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर रंजन आशुतोष शरण का मकान ध्वस्त होकर गिर पड़ा। दरअसल मकान के बगल में एक बिजली का खंभा है। उसी बिजली के खंभे को बचाने के चक्कर में मकान की नींव खोद दी गई।

- Sponsored Ads-

जिससे मकान गिर पड़ा। इस संदर्भ में डॉक्टर रंजन आशुतोष शरण ने बताया कि मकान के भीतर लाखों रुपए का सामान रखा था कुछ तो चोरी हो गए और बाकी का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि इस मकान के भीतर कोई भी नहीं था ।नहीं तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

नालंदा: स्मार्ट सिटी योजना के तहत नाला निर्माण के दौरान जर्जर मकान हुआ ध्वस्त, जेएसबी से नाला खुदाई के दौरान मकान हुआ पूरी तरह से ध्वस्त, बाल बाल बचे मजदूर 2वही काम कर रहे मजदूरों ने बताया की दिन रात जब मजदूरों के द्वारा जेसीबी के मशीनों से नल की खुदाई की जा रही थी इस दौरान अचानक भर भराकर मकान गिर पड़ा।जिससे काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गए। फिलहाल मजदूरों के द्वारा मलवा को हटाने का काम किया जा रहा है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article