डीएनबी भारत डेस्क
पकड़ी मुनीचक निवासी विधवा महिला से गांव के ही एक बदमाश युवक ने रंगदारी मांगी है। नहीं देने पर जबरन खेत में लगी फसल को नुकसान पहुंचाया है। इस मामले में पीड़िता विमल देवी ने थाने में ग्रामीण अवधेश कुमार और उसके पिता जगदीश प्रसाद सिंह पर मामला दर्ज कराया है।

इसमें कहा है कि अवधेश अक्सर उन्हें परेशान करता है। उनकी जमीन हड़पने की कोशिश करता है। विरोध करने पर उनके खेत में लगी मक्के की फसल को काट कर गिरा दिया है। कहता है कि दोनों बेटा नौकरी करता है इसलिए 5 लाख रुपए रंगदारी देना पड़ेगा। अन्यथा जान से मार देंगे।
वह हमेशा मारपीट करने पर उतारू रहता है। इससे वह भयभीत रहती हैं। दोनों बेटे के बाहर रहने के कारण अवधेश जबरन उनकी जमीन पर पीलर गाड़ देता है और कब्जा करने का प्रयास करता है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट