बरौनी थानाक्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति की बेहरमी से गला काट कर हत्या कर शव को खेत में फेंका, जांच जुटी पुलिस

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बरौनी थानाक्षेत्र अंतर्गत बथौली गांव के खेत की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति की बेहरमी से गला काट कर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है। घटना बरौनी थाना के बथौली गांव के खेत की है। दरअसल बथौली गांव के कुछ किसान खेत में काम के लिए गए तो खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का अर्धनग्न अवस्था में शव देखा।

- Sponsored Ads-

बरौनी थानाक्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति की बेहरमी से गला काट कर हत्या कर शव को खेत में फेंका, जांच जुटी पुलिस 2

जिसके बाद इसकी सूचना बरौनी थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि किसी ने शव की पहचान नहीं की। आशंका जताई जा रही है बदमाशों ने व्यक्ति की पहले फांसी लगाई और फिर उसका गला काट कर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।

मृतक कौन है इसकी हत्या किसने और क्यों की है यह शव की पहचान होने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। लेकिन जिस तरीके से बेगूसराय में बेखौफ होकर बदमाशों के द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है वह पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ी जरूर कर रही है।

वहीं इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि एक अज्ञात लाश खेत में मिला है। उन्होंने बताया कि गर्दन पर धारदार हथियार से कटा हुआ निशान है फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article