नहीं रही बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा, लंबी बीमारी के बाद दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

DNB Bharat Desk

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जहां बिहार की स्वर कोकिला पद्मभूषण शारदा सिन्हा का निधन हो गया। स्वर कोकिला शारदा सिन्हा ने 72 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद एम्स में अंतिम सांस। उनकी तबियत बिगड़ने के बाद पिछले 26 अक्टूबर को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। शारदा सिन्हा को 3 नवंबर को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था लेकिन सोमवार को उनकी तबियत फिर से बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में वेंडिलेटर पर रखा गया था।

शारदा सिन्हा को खाने पीने में दिक्कत हो रही थी और उनका ऑक्सीजन की कमी होने लगी थी जिसके बाद उन्हें आंकोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। स्वर कोकिला की तबियत खराब होने के बाद उनके चाहने वाले भगवान से प्रार्थना कर रहे थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद फोन कर उनके पुत्र से बात कर हिम्मत बंधाया था। इसके साथ ही के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और गिरिराज सिंह एम्स में जा कर उनसे मुलाकात भी की थी।

- Sponsored Ads-

बता दें कि स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के गीत का बिहार में ऐसा असर था कि जब तक उनकी गीत बजना शुरू नहीं होता था लोगों को भरोसा ही नहीं होता था कि छठ पर्व नजदीक आ गया। वहीं शायद ही कोई ऐसी शादी हो जहां उनका गाया हुआ विवाह गीत नहीं बजता हो।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article