बेगूसराय में बस में अनियंत्रित ई रिक्शा ने मारी ठोकर,ई रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में तेज रफ्तार बस में एक ई रिक्शा में मारी टक्कर हादसे में ई रिक्शा पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों की इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज चल रहा है।घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट के पास की है। घायल  व्यक्ति की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के मैदा बभंगामा के रहने वाले सुनीता देवी गिरीश देवी शंभू पासवान के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि सभी लोग ई रिक्शा पर सवार होकर छठ पूजा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए सिमरिया गंगा घाट पर गए थे। उन्होंने बताया है कि जब गंगा स्नान कर सिमरिया से वह लोग ई रिक्शा पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे तभी बिहट के पास तेज रफ्तार बस में ई रिक्शा में जबरदस्त धक्का मार दिया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बस में अनियंत्रित ई रिक्शा ने मारी ठोकर,ई रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 2हादसे में ई रिक्शा पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं सभी घायलो को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article