बेगूसराय में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत दूसरा…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवक को कुचल दिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

- Sponsored Ads-

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के अतरूआ के पास की है। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के तेयाय के रहने वाले सुजीत कुमार के रूप में की गई है जबकि घायल युवक की पहचान बादल कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि सुजीत कुमार और बादल कुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेगूसराय से अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान में सुजीत कुमार की मौत हो गई। बादल कुमार अभी भी गंभीर रूप से घायल है और जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article