बेगूसराय में बुढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

सतलहान के लिए घर की सारी महिलाएं बूढी गंडक नदी घाट पर गई थी उसी दौरान घटी घटना

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में आज एक दर्दनाक हादसे में बूढ़ी गंडक नदी में डूब कर 11 वर्षीय छात्रा के मौत हो गई। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा बूढी गंडक घाट की है। मृतक बच्चे की पहचान मुजफ्फरा निवासी रजत पंडित की पुत्री पल्लवी कुमारी के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि पूर्व में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और आज सतलहान के लिए घर की सारी महिलाएं बूढी गंडक नदी घाट पर गई थी ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बुढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2स्नान के क्रम में ही पल्लवी कुमारी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। जब तक लोग उसे बचा पाते तब तक डूबने से उसकी मौत हो गई थी। आनन फानन में लोगों ने किसी तरह पल्लवी को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article