बछवाड़ा के एनएच 28 पर दो बाइक के आमने सामने टक्कर में दोनों बाइक चालक की मौत, दो सवार सवार घायल

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत स्थित एनएच-28 पर शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए दलसिंहसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के महनैया गांव निवासी शिव शंकर झा का लगभग 30  वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार व पगड़ा गांव निवासी पप्पु राम के लगभग 32 वर्षीय पुत्र सुरज कुमार के रूप में की गयी है।

- Sponsored Ads-

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक बछवाड़ा से दलसिंहसराय की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी दलसिंहसराय से बछवाड़ा की ओर आ रही थी। रसीदपुर गांव के समीप एनएच 28 पर दोनों बाइकों में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये। बछवाड़ा से दलसिंहसराय जा रही बाइक चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि दलसिंहसराय से बछवाड़ा की ओर जा रही बाइक चालक की मौत इलाज के दौरान अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय में हो गयी। वही दोनों बाइक पर सवार एक लड़की समेत एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायल का इलाज चल रहा है। मृतक के परिजन सुरेन्द्र चौधरी व संजय कुमार झा ने बताया कि मृतक विक्रम कुमार अपने घर महनैया से बाइक पर सवार होकर एनएच 28 के रास्ते गंगा स्नान करने झमटिया गंगा घाट जा रहा था।  इसी दौरान रास्ते में महनैया गांव निवासी उमेश कुमार की पुत्री जुली कुमारी मिल गयी।  जिसे मृतक घर पहुंचाने के लिए वापस लौट गया।

बछवाड़ा के एनएच 28 पर दो बाइक के आमने सामने टक्कर में दोनों बाइक चालक की मौत, दो सवार सवार घायल 2जिसे रसीदपुर पंचायत के समीप दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी, और विक्रम कुमार का घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।  वही जुली कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं। जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय में चल रहा है। घटना को लेकर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव निवासी मृतक के ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति की मौत के उपरांत मृतक युवक अपने बाइक से ग्रामीण राम उदगार राय के पुत्र गौतम कुमार के साथ दास संस्कार में जा रहा था।  उसी दौरान रसीदपुर गांव के समीप बाइक की आमने सामने टक्कर हो गया। जिसमें बाइक चालक सुरज कुमार व सवार गौतम कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां बाइक चालक की मौत हो गयी।

बछवाड़ा के एनएच 28 पर दो बाइक के आमने सामने टक्कर में दोनों बाइक चालक की मौत, दो सवार सवार घायल 3मौत की खबर मिलते है दोनों के परिजनों में मातम छा गया। घटना मामले में थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने बताया कि रसीदपुर में दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो बाइक चालक की मौत हो गयी।  वही दो सवार गंभीर रुप से घायल हैं। एक बाइक चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया। वही दुसरे बाइक चालक को दलसिंहसराय में मौत होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना स्थल से दोनों बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article