बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचला,महिला की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना लाखों थाना क्षेत्र के रमजानपुर स्थित एनएच 31 के पास की है।    

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया घटना लाखों थाना क्षेत्र के रमजानपुर स्थित एनएच 31 के पास की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचला,महिला की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2मृत महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नाय नगर बिशनपुर  गांव के रहने वाले हरे राम पासवान की पत्नी पूनम देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि पूनम देवी सड़क पार कर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त कुचल दिया। जिससे पूनम देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे  पटना रेफर कर दिया।

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचला,महिला की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 3जहां रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। फिलहाल इस मौत की सूचना परिजनों के द्वारा लाखों थाना पुलिस को दी। मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article