तेघड़ा पुलिस ने देशी मास्केट के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

तेघड़ा पुलिस ने देशी मास्केट के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार

डीएनबी भारत डेस्क 

तेघड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई  करते हुए तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 गोरियारी कब्रगाह भागीरथी रोड के पास एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में तेघड़ा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया सोमवार के दिन में करीब दो बजे गुप्त सूचना मिली दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से भागीरथी रोड गोरियारी कब्रगाह के पास प्लास्टिक के बोरे में हथियार लिए हुए खड़ा है जिसे वह कहीं ले जाने के फिराक में है ।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के द्वारा एक टीम एसआई नवीन कुमार के नेतृत्व में गठित कर उक्त स्थल पर भेजी गई । पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों युवक हाथ में सीमेंट का बोरा लेकर भागने लगा । जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेड़ कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया । वहीं दूसरा युवक भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार युवक के पास से मौजूद बोरा की छानबीन की गई जिसमें एक देसी मास्केट,एक मोबाइल के साथ मोटरसाइकिल बरामद किया गया । सभी सामान को जप्त कर गिरफ्तार युवक के साथ तेघड़ा थाना लाया गया । गिरफ्तार युवक की पहचान वार्ड संख्या 16 निवासी लखिन्द्र पासवान के पुत्र गोविंद कुमार के रूप में हुई ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article