जिलाधिकारी बेगूसराय ने बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र सिमरिया घाट एवं मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

DNB Bharat

बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सिमरिया घाट गंगा नदी कटाव, घाट पर धर्मशाला निर्माण एवं मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन चहारदीवारी के निर्माण का दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाहा ने बुधवार को बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सिमरिया घाट एवं बरौनी प्रखण्ड से सटे बन रहे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया एवं उपस्थित पदाधिकारी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

- Sponsored Ads-

जिलाधिकारी बेगूसराय ने बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र सिमरिया घाट एवं मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 2

इस दौरान उन्होंने सिमरिया घाट पर बढ़ते गंगा के जल स्तर से होने कटाव का जायजा लिया एवं राहत बचाव कार्यको लेकर उपस्थित पदाधिकारी को निर्देशित किया, वहीं सरकार द्वारा निर्माण कराए जा रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी को कल्पवास मेला की तैयारियों को लेकर अनिवार्य आवश्यक पहल करने का दिशा निर्देश दिया।

वहीं डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाहा ने बरौनी प्रखण्ड से सटे निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर मेडिकल कॉलेज के चाहरदीवारी निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की एवं मेडिकल काॅलेज के निर्माण का नक्शा नजरिया भी देखा। इस दौरान जिला एवं प्रखण्ड स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article