नालंदा 2020 में आचार संहिता उल्लंघन मामले में इस्लामपुर राजद विधायक राकेश रौशन की हुए बिहार शरीफ कोर्ट में पेशी

DNB Bharat Desk

आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल के मामले में मिली जमानत

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक राकेश रौशन सोमवार को बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय में पेश हुए। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोपों में अपनी जमानत प्राप्त की। राकेश रौशन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उस समय सरकार ने विपक्ष के नेताओं को बेवजह परेशान करने के लिए यह मामला दर्ज किया था।

नालंदा 2020 में आचार संहिता उल्लंघन मामले में इस्लामपुर राजद विधायक राकेश रौशन की हुए बिहार शरीफ कोर्ट में पेशी 2उनका आरोप है कि सरकार को डर था कि चुनाव में विपक्षी दलों की जीत संभव है, इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा कर उन्हें बाधित करने की कोशिश की गई। विधायक रौशन ने कहा कि सरकार द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद थे। हम न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आज पेश हुए और जमानत प्राप्त की। हमारे खिलाफ आरोप का गठन हो चुका है और अब न्यायालय में मुकदमा चलेगा, जिसका हम डटकर सामना करेंगे।

- Sponsored Ads-

नालंदा 2020 में आचार संहिता उल्लंघन मामले में इस्लामपुर राजद विधायक राकेश रौशन की हुए बिहार शरीफ कोर्ट में पेशी 3वही निर्दलीय विधायक पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई बैंक के द्वारा मिली धमकी के सवाल पर कहा कि अब बिहार में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आगमन होना बिहार और बिहार की सरकार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार के अंदर भी आने वाले दिनों में सरकार का जो रवैया है जिसके कारण अपराध और बढ़ेगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article