बीरपुर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब के साथ दो महिला कारोबारी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 62 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है। मामले में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सहुरी गांव में दो महिला महुआ शराब बनाकर बिक्री करती है।

- Sponsored Ads-

सूचना सत्यापन के लिए जब पुलिस घर की घेराबंदी कर तलाशी ली तो घर के अंदर दो गैस चुल्हे पर दो डेकची चढा हुआ था। उसमें खौलता पानी एवं कुछ सामग्री डाली हुई थी। उस डेकची से एक पाईप द्वारा चुलाई गई शराब संग्रह होकर गैलन में इकट्ठा हो रहा था। वही चुल्हा के पास से चार गैलन में भरा हुआ लगभग 60 लीटर महुआ शराब के साथ दोनो महिला कारोबारी को हिरासत में ले ली।

वार्ड चार में ही स्थित शराब कारोबारी उपेंद्र सनी के घर में तालाशी के क्रम में एक स्प्राईट की बोतल में लगभग दो लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। लेकिन करोबारी उपेन्द्र सहनी पुलिस गारी को आते देख भागने में सफल हो गया है। बरामद समान की जप्ती सूची बनाकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनो महिला धंधेबाज को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article