समस्तीपुर : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष राजा ठाकुर को किया गया मनोनीत 

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरज ठाकुर ने वारिसनगर के राजा ठाकुर को पार्टी का नया वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसको लेकर समस्तीपुर के वारिसनगर छेत्र के कुसैया में अपने निजी आवास मे हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ( हम ) के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष राजा ठाकुर के मनोनीत होने पर भव्य स्वागत किया।

- Sponsored Ads-

अभिनंदन समारोह मे प्रखंड अध्यक्ष राजा ठाकुर ने कहा हम के संरक्षक केन्द्रीय मंत्री जितन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार मे मंत्री संतोष माझी एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष विधायक अनिल सिंह के प्रति अभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने जो दायित्व दिये है मै पूरे ईमानदारी से समस्तीपुर जिला मे पार्टी के विचारधारा पर चल के संगठन को मजबूत करने का काम करुंगा।

समस्तीपुर : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष राजा ठाकुर को किया गया मनोनीत  2हम पार्टी का विस्तार बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को संगठित कर पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर कमिटी बनाने का कार्य करेगे। जिसमे दलितों किसानो मजदूरों युवाओं एंव महिलाओं कि भागीदारी अधिक से अधिक रहेगा। समस्तीपुर हम के नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष राजा ठाकुर के बनने पर बधाई व्यक्त

करने बालों मे हम के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ठाकुर ,रंजय ठाकुर,ज्ञानेन्दू जी,राहुल रमन,पारस ठाकुर,धरणेंदु ठाकुर,राजेश कुमार,राजीव ठाकुर,मृत्युंजय ठाकुर,रंजीत ठाकुर,अंकित भारद्वाज, प्रेम नारायण ठाकुर,लाला ठाकुर,केदार ठाकुर,संजय ठाकुर,संजय जी बेलसंडी, ज्योति शंकर सहित कई लोगो ने बधाई दिए।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

Share This Article