बेगूसराय में ट्रैक मैन की सूझ बुझ से टला बड़ा रेल हादसा, वैशाली एक्सप्रेस थी गुजरने वाली, रोक कर…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में ट्रैक मैन की सूझबूझ से एक बार फिर बड़ा रेल हादसा उस वक्त टल गया जब पटरी टूटे होने की सूचना ट्रैक मैन को मिली। ट्रैक मैन ने तत्परता दिखाते हुए उस ट्रैक से गुजरने वाली सहरसा- नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर दनौली फुलवरिया स्टेशन के पास रोक दिया। ट्रेन रुकते ही रेल यात्रियों में काफी हड़कंप मच गया। मामला बरौनी कटिहार रेल खंड की है।

- Sponsored Ads-

बताया जाता है कि सहरसा से वैशाली एक्सप्रेस चली थी जो कि नई दिल्ली तक जाने वाली थी जब दनौली फुलवरिया से पहले लखमीनिया स्टेशन के पास वैशाली एक्सप्रेस पहुंची तो ट्रैक मैन के द्वारा इसकी सूचना दी गई कि पटरी टूटी हुई है। ट्रैक मैन ने रेल पटरी पर खड़ा होकर लाल झंडी दिखाना शुरू कर दिया। लाल झंडी हिलाते हुए ट्रैक मैन को देख कर ट्रेन ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जैसे तैसे ट्रेन को दनौली फुलवरिया के पास रोक दी।

मिली जानकारी के अनुसार अगर ट्रैक मैन की सूझबूझ से काम नहीं लिया होता तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था। वही रेल यात्री ने बताया कि 1 घंटे से लखमीनिया के पास ट्रेन खड़ी रही ट्रेन खड़े रहने के कारण रेल यात्री को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पता चला कि आगे रेल ट्रैक टूटा हुआ है। इसी कारण ट्रेन खड़ी की गई है। बताते चलें कि तकरीबन 1 घंटे तक कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा वहीं 1 घंटे के बाद पटरी दुरुस्त कर परिचालन फिर से शुरू किया गया।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article