एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार ने विभिन्न थानाक्षेत्रों में किया मोटसइकिल से फ्लेग मार्च

DNB Bharat

सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण माहौल में चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी एवं रमजान पर्व मनाये जाने को लेकर किया गया फ्लेग मार्च, इस दौरान एसपी ने लोगों से जाना हाल।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के नेतृत्व में आगामी चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी एवं रमजान पर्व को लेकर सुरक्षा दृष्टिकोण से विभिन्न थानाक्षेत्रों में मोटरसाईकिल फ्लेग मार्च निकाला गया।

- Sponsored Ads-

एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार ने विभिन्न थानाक्षेत्रों में किया मोटसइकिल से फ्लेग मार्च 2

इस दौरान एसपी बेगूसराय ने रास्ते में आमलोगों से हाल चाल जाना एवं स्थानीय पुलिस, व्यसायी और पब्लिक के मित्रवत संबंधों के बारे में जानकारी ली। साथ ही लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में रानवमी पर्व, चैती दुर्गा पूजा, रमजान पर्व मनाने का संदेश दिया।

साथ ही एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार ने विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष को अपने अपने क्षेत्र के भीड़ भार वाले इलाके व प्रमुख चौक चौराहे पर सघन गश्ती के निर्देश दिए हैं।

 

नोट- बेगूसराय मुख्यालय द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200, बेगूसराय पुलिस साइबर सेल व्हाट्सएप नम्बर- 8540036840 भी जारी किया गया है।

TAGGED:
Share This Article