बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से किशोर की मौत,परिजनों में मचा कोहराम,तीन साथियों के साथ नहाने गया था,कर्ण

DNB Bharat Desk

उक्त किशोर अपने तीन साथियों के साथ नदी में स्नान करने गया था। तभी सभी साथी गहरे पानी में चले गए और एक-एक कर डूबने लगे।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के डीहपर पंचायत के मुजफ्फरा गांव में रविवार को बूढ़ी गंडक नदी के इमली घाट में नहाने के दौरान 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घर में चचेरी बहन की शादी के उपलक्ष्य में खुशी का जश्न था। घटना के तुरंत बाद गम में तब्दील हो गया।

बताया गया कि घर में लड़की की शादी की तैयारी चल रही थी। रात में बारात आने वाली थी। इधर घटना के बाद पूरा माहौल गम में बदल गया। परिजनों व स्थानीय लोगों के आंसू नहीं रुक रहे थे। मृतक किशोर की पहचान इसी गांव के दयानंद शर्मा के 13 वर्षीय पुत्र कर्ण कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त किशोर अपने तीन साथियों के साथ नदी में स्नान करने गया था। तभी सभी साथी गहरे पानी में चले गए और एक-एक कर डूबने लगे।

- Sponsored Ads-

हालांकि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व गोताखोरों ने डूबे हुए सभी साथियों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दिया।इसमें से स्थानीय लोगों ने तीन साथियों को बचाने में कामयाब हो गया। जबकि कर्ण कुमार को नही बचाया जा सका। कुछ देर बाद लोगों ने उसके शव को नदी से बाहर निकाला। वह सातवीं कक्षा का छात्र था। ग्रामीणों ने बताया कि वह बहुत ही मेधावी व लगनशील छात्र था। उन्होंने बताया कि नदी में बालू खनन के दौरान गहराई अधिक होने की वजह से यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की और कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर जिला पार्षद शिल्पी कुमारी,मुखिया राजीव कुमार,पंसस,प्रतिनिधि मंटून चौधरी,सरपंच,प्रतिनिधि संजीव कुमार,वार्ड सदस्य रतन शर्मा,सौरभ कुमार.जावेद खान आदि ने पीड़ित परिवार के घर जाकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन लोगों ने पीड़ित परिवार को जल्द ही सरकारी सहायता राशि दिलवाने का भरोसा दिया। सीओ ललिता कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article