वीरपुर प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में छाया रहा विभिन्न समस्याओं पर चर्चा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में प्रखंड प्रमुख अस्मिता कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों, मुखिया व विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में चिकित्सा, बालविकास, शिक्षा, मनरेगा कृषि खाद्य सुरक्षा, आदि से संबंधित विषयों के अलावे जल निकासी के संबंधों पर सदस्यों ने अपने अपने ढंग से अपनी अपनी बातों को रखा।

पर्रा पंसस नवीन सिंह ने पंचायत समिति सदस्यों के योजनाओं से बने किसान भवन को बिना पंचायत समिति सदस्यों के अनुमोदन से कैसे स्वस्थ विभाग को दिया गया से संबंधित गंभीर सबालों को रखते हुए पदाधिकारियों से जानना चाहा। वहीं मुखिया त्रिपुरारी सिंह ने वीरपुर बाजार से रोषतामा, मुरादपुर होते हुए गभुआ तक नाला निर्माण, पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जमीन व अपना भवन समेत बरैयपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने जैसी ज्वलंत व संवेदनशील समस्याओं के समाधान से संबंधित सबालों को प्रमुखता से उठाया।

- Sponsored Ads-

वीरपुर प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में छाया रहा विभिन्न समस्याओं पर चर्चा 2मौके पर उप प्रमुख सुबोध पासवान, पूर्व प्रमुख मीना देवी, वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर, सीओ भाई विरेंद्र, सीडीपीओ नितीश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक भवेष वर्मा, पंचायती राज पदाधिकारी बिभा रानी, मुखिया पुनम देवी, मुखिया आशा देवी, मुखिया रिचा देवी, मुखिया दिपक कुमार, मुखिया अशोक पासवान, मुखिया त्रिपुरारी कुमार,पंसस रिता चौरसिया, नवीन सिंह, बब्लू सहनी, कलावती देवी, मीना देवी समेत कृषि, सहकारिता,विजली, मनरेगा, जीविका सहीत अन्य विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article