राजगीर के अंडबस पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, दवा व चश्मा किया गया वितरण

DNB Bharat Desk


राजगीर प्रखंड के अंडबस पंचायत स्थित अंडबस गांव में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आंखों की जांच के साथ-साथ नि:शुल्क दवा एवं चश्मे का वितरण किया गया। साथ ही बीपी और शुगर जांच की सुविधाएं भी ग्रामीणों के लिए उपलब्ध कराई गईं। जन सुराज पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा ने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।

- Sponsored Ads-

राजगीर के अंडबस पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, दवा व चश्मा किया गया वितरण 2लगातार पूनम सिन्हा के सौजन्य से मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया जा रहा है।इसके पूर्व वेन प्रखंड के कई पंचायतों में स्वास्थ्य सिविल लगाकर मुफ्त में मरीजों को जांच के साथ दावा और चश्मा का वितरण किया गया था।जो लगातार सतत रूप से आज भी जारी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।

राजगीर के अंडबस पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, दवा व चश्मा किया गया वितरण 3बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ उठाया और इसे एक सराहनीय प्रयास बताया। आयोजकों ने कहा कि आगे भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article