बिहार शरीफ के कई इलाकों में कड़ी सुरक्षा और शुभ मुहूर्त के अनुसार किया गया होलिका दहन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहारशरीफ में होलिका दहन पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से शहर के विभिन्न इलाकों में कड़ी चौकसी रखी गई, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।शुभ मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन किया गया, और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए बिजली विभाग ने रात 10:30 बजे से 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का आदेश जारी किया।

बिहार शरीफ के कई इलाकों में कड़ी सुरक्षा और शुभ मुहूर्त के अनुसार किया गया होलिका दहन 2 नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था देखी गई, पुलिस बल सतर्क रहा और लगातार गश्त करता नजर आया।स्थानीय नागरिकों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से होलिका दहन किया।

बिहार शरीफ के कई इलाकों में कड़ी सुरक्षा और शुभ मुहूर्त के अनुसार किया गया होलिका दहन 3पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को आग में न जलने का वरदान था, लेकिन प्रह्लाद को जलाने के प्रयास में वह खुद भस्म हो गई और भक्त प्रह्लाद सुरक्षित बच गए। इसी उपलक्ष्य में होलिका दहन की परंपरा निभाई जाती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article