बिहार शरीफ किसान कॉलेज में प्रचार की नियुक्ति को लेकर एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बिहारशरीफ के किसान कॉलेज इकाई ने आज कॉलेज परिसर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। एबीवीपी के जिला संयोजक, प्रतीक राज, ने बताया कि यह अभियान कॉलेज में व्याप्त अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाया जा रहा है। पिछले 15 दिनों से कॉलेज में न तो कोई प्राचार्य है और न ही कोई इंचार्ज, जिससे स्थितियां विकट हो गई हैं।

बिहार शरीफ किसान कॉलेज में प्रचार की नियुक्ति को लेकर एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 2कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राएं वर्तमान में खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। सीएलसी प्राप्त करने के लिए आने वाले छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न केवल सीएलसी, बल्कि मार्कशीट मिलने में भी छात्रों को कठिनाई हो रही है। परीक्षा के दौरान उचित निगरानी का अभाव भी चिंता का विषय बना हुआ है।

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ किसान कॉलेज में प्रचार की नियुक्ति को लेकर एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 3प्रतीक राज ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग है कि कॉलेज में जल्द से जल्द प्राचार्य की नियुक्ति हो और छात्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों को अनसुना किया गया, तो एबीवीपी पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव करने की योजना बना रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article