बछवाड़ा रेल पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त युवक का शव किया बरामद,पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा रेल थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर स्टेशन के समीप एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक टुनटुन शर्मा मानसिक रूप से विक्षिप्त था एवं पिछले 8 दिन से वह घर से गायब था। परिजनों के द्वारा विभिन्न जगहों पर लिखित रूप से सनहा दर्ज कराया गया था तथा पुलिस टुनटुन शर्मा की खोजबीन कर रही थी।

- Sponsored Ads-

मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के शाहपुर पटोरी निवासी संजय शर्मा के पुत्र टुनटुन शर्मा के रूप में की गई है। बीते शाम बछवारा रेल थाने की पुलिस को सूचना मिली की स्टेशन के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

बछवाड़ा रेल पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त युवक का शव किया बरामद,पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा 2तत्पश्चात पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और बाद में शव की शिनाख्त टुनटुन शर्मा के रूप में की गई । अनुमान लगाया जा रहा है कि टुनटुन शर्मा किसी हादसे का शिकार हुआ और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया है.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article