बेगूसराय के वीरपुर में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल,एक की स्थिति नाजुक

DNB Bharat Desk

 

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में कराया भर्ती

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पुल चौक के पास बुधवार को देर रात में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया।टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक कि परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दोनों युवक बीच सड़क पर गिर गया।दोनों युवक के मुंह,कान,नाक व सिर से खून निकल रही थी। घायल युवक की पहचान भवानंदपुर कुशल टोल वार्ड 12 के निवासी महेश महतो का 20 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के वीरपुर में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल,एक की स्थिति नाजुक 2जबकि उसी वार्ड के निवासी 33 वर्षीय विन्देश्वरी यादव का पुत्र राजाराम यादव घायल था।सड़क हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने जब दोनों जख्मी युवक से बात करने की कोशिश की तो उसमें से एक युवक साहस का परिचय देते हुए तुरंत खड़ा हुआ और कुशल टोल स्थित घर पहुंच कर परिजनों को घटना से अवगत कराया।घटना के संबंध में बताया गया कि एक बाइक पर सवार होकर दोनों युवक अपने घर से वीरपुर की ओर आ रहा था।इसी दौरान पुल चौक के पास पहुंचते ही हादसा का शिकार हो गया।

बेगूसराय के वीरपुर में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल,एक की स्थिति नाजुक 3घटना की सूचना मिलते ही एसआई कुमारी प्रिंयका अर्श अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए वीरपुर पीएचसी में भेजते हुए परखच्चे उड़े बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने उक्त युवक की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article