समस्तीपुर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, आधा दर्जन पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे

DNB Bharat Desk

 

मामला जिले के बंगरा थाना क्षेत्र का है।

डीएनबी भारत डेस्क

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ शराब माफिया को पकड़ने के चक्कर में समस्तीपुर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। मामला जिले के बंगरा थाना क्षेत्र का है। घटना में आधा दर्जन पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, आधा दर्जन पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे 2हल्की-फुल्की चोटे आने पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज किया गया।गुप्त सूचना मिलने पर बंगरा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी की सूचना पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस कर्मी शराब लेकर भाग रहे धंधेबाजों की गाड़ी का पीछा कर रही थी। इस दौरान शराब तस्करों ने पुलिस की जीप में अपनी गाड़ी से धक्का मार दिया।

समस्तीपुर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, आधा दर्जन पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे 3इस दौरान असंतुलित होकर बंगरा पुलिस की जीप सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गयी।जीप पर सवार थाना के एक पुलिस अधिकारी समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। चोटिल सभी पुलिस कर्मी खतरे से बाहर बताए गए हैं। हालांकि इसके बावजूद शराब वाली गाड़ी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल कर लिया लेकिन, चालक गाड़ी से कूदकर फरार हो गया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article