DNB Bharat  की खबर पर प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

तेघड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत नयानगर दुलारपुर एनएच 28 चौक पर वर्षों पूर्व से पड़ी क्षतिग्रस्त वाहन से दुर्घटना की आशंका की खबर DNB bharat  पर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई प्रारंभ कर दी। एसडीओ राकेश कुमार एवं एसडीपीओ डॉ0 रविन्द्र मोहन प्रसाद तेघड़ा के पहल पर नयानगर दुलारपुर एनएच 28 चौक पर वर्षों पूर्व से दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन को सोमवार को पुलिस प्रशासन द्वारा हटा दिया गया।

जिस पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की  साथ ही इस महत्वपूर्ण कार्य के लिये स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है। लोगों ने कहा कि क्षतिग्रस्त वाहन के कारण उक्त स्थल पर कई बार दुघर्टना हुई जिसमें लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा।

- Sponsored Ads-

अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर क्षतिग्रस्त वाहन को हटा देने के बाद आशंकित खतरा से लोगों को राहत मिली है। पंसस महेन्द्र ठाकुर, सुनील कुमार सिंह, हरिवंश कुमार, संजय चौधरी, सुधीर चौधरी आदि ने स्थानीय प्रशासन के द्वारा मुस्तैदी के साथ किये गये इस त्वरित कार्य की सराहना की है।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article