बेगूसराय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित

DNB Bharat Desk

विजयादशमी शक्ति संचय करने का त्योहार है और संघ शक्ति के सदुपयोग का पाठ पढ़ाता है – रविशंकर

डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेगूसराय के द्वारा रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पथ संचलन में स्वयंसेवकों का जत्था स्थानीय जी. डी कॉलेज से निकलकर कर्पूरी स्थान के रास्ते पावर हाउस चौक पहुंची। पुनः पावर हाउस चौक से एन एच 28 के रास्ते हरहर महादेव चौक होते हुए पुनः जी डी कॉलेज पहुंची। जहां स्वंयसेवकों का जत्था सभा के रूप में परिणत हो गया।

बेगूसराय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित 2मौके पर उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत रविशंकर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष को पूरा करने जा रहा है। इस सौ वर्षों में संघ के कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में सहज रूप से कार्य करके संघ को इतना बड़ा किया है। जिसका परिणाम स्वरूप आज संघ देश भर के घरों तक पहुंच चुका है। आगे उन्होंने कहा कि विजयादशमी शक्ति संचय करने का त्योहार है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित 3और संघ शक्ति के सदुपयोग का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज मोबाइल और सोशल मीडिया के गिरफ्त में जा चुका है। जिससे व्यक्ति के अंदर पारिवारिक और सामाजिक संस्कार लोप हो रहा है। एक ही परिवार में सभी सदस्यों की अपनी अलग अलग दुनिया है। जिसे सुधारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भक्ति मय माहौल में शक्ति की उपासना का राष्ट्रभक्ति के रूप में संघ कर रहा है।

बेगूसराय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित 4अपने शताब्दी वर्षों में संघ ने सुंदर और संस्कारवान परिवार, समाजिक समरस और भेद मुक्त समाज का निर्माण का संकल्प लिया है। साथ ही प्रकृति की सुरक्षा के रूप में पेड़ और पानी का संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज और देश की परिकल्पना को लेकर संघ कार्य कर रहा है। इसके अलावे स्वदेशी का भाव और नागरिक कर्तव्य का बोध कराने का दायित्व संघ के कार्यकर्ताओं पर है।

उन्होंने कहा कि आज लोग अपने अधिकार की बात करते हैं और नागरिक कर्तव्य भूल गए हैं। समाज में नागरिक कर्तव्य का बोध अति आवश्यक है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article