समस्तीपुर: स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के नेतृत्व में का सदस्यता अभियान चलाया गया

DNB Bharat Desk

गुरुवार को समस्तीपुर के स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के नेतृत्व में शहर के हसनपुर तथा हरपुर एलौथ में राजद का सदस्यता अभियान चलाया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी प्रमोद पंडित, संचालन जिला राजद महासचिव रामकुमार राय तथा धन्यवाद ज्ञापन रमाकांत राय ने की l इस दौरान सत्र 2025 -2028 के लिए लगभग 270 लोगों को रशीद काट कर राजद का सदस्य बनाया गया l

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के नेतृत्व में का सदस्यता अभियान चलाया गया 2 विधायक ने इस दौरान लोगों से अभी से वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया l कहा कि जब बिहार में 17 महीने की महागठबंधन की सरकार थी, तो पांच लाख युवाओं को नौकरी मिली, लेकिन आज दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं, फिर भी लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है l उन्होंने कहा कि लालू जी ने सबको जगाया, वे चाहते हैं कि सामाजिक न्याय और सत्ता मे भागीदारी की किरण समाज के उपेक्षित, अभिवंचित तक पहुचे ।सब घर आंगन खुशहाल हो ।

समस्तीपुर: स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के नेतृत्व में का सदस्यता अभियान चलाया गया 3मौके पर जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला राजद नेता प्रमोद पंडित, जिला राजद उपाध्यक्ष राम विनोद पासवान, जिला महासचिव रामकुमार राय, समाजसेवी रमाकांत राय, युवा राजद जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, जिला महासचिव राकेश यादव, जिला महासचिव मोo परवेज आलम, पैक्स अध्यक्ष जयशंकर राय, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार, राजद नेता प्रोफेसर जितेन्द्र प्रसाद उर्फ ननकी, योगेन्द्र पंडित, मुखिया अमरजीत सिंह कुशवाहा, पूर्व उप सरपंच अमरेश राय, संजय राय, सूरज राय, हरिनारायण राय, अनिता देवी, संगीता देवी, संतोष पासवान, रामनारायण राय, चक्रधर सिंह आदि मौजूद थे l

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article