कलश स्थापना के साथ ही नवरात्र का शुभारंभ, प्रथम दिन माता के शैल पुत्री स्वरूप की हुई पूजा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खोदाबंदपुर कलश स्थापना के साथ ही गुरु वार से संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में नवरात्रा का त्यौहार भक्ति भावसे आरंभ हो गया है। प्रथम दिन भक्तों ने भगवती के मां शैलपुत्री स्वरूप का पूजा अर्चना किया। इसको लेकर पूरे प्रखंड के दुर्गा मंदिरों ,लोगों के घरों और पूजा पंडालों में  या देवी सर्वभूतेषु के मंत्रोचार  से वातावरण गूंजायमान हो रहा है। गुरुवार को यूं तो सूर्योदय से सूर्यास्त तक कलश स्थापना होता रहा ।

लेकिन अधिकतर लोगों ने अभिजीत मुहूर्त दिन के 11:36 से 12 *22 तक इस 46 मिनट को शुभ मुहूर्त मानते हुए कलश स्थापना वैदिक मंत्रोचार के बीच विधि विधान से किया। आज यानी शुक्रवार को माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का पूजा होगा । विद्वान पंडित चंदन ठाकुर ने बताया कि इस बार माता काआगमन पालकी पर हो रहा है और गमण मुर्गा पर। इससे अर्थव्यवस्था में गिरावट और व्यापार में मंदी हो सकता है। मुर्गा पर गमण को लेकर राजनीतिकउथल-पुथल की संभावना बन सकती है।

- Sponsored Ads-

कलश स्थापना के साथ ही नवरात्र का शुभारंभ, प्रथम दिन माता के शैल पुत्री स्वरूप की हुई पूजा 2प्रतिपदा के दिन हथिया और चित्रा नक्षत्र का योग बन रहा है जो शुभ फलदाई है ।इस बार नवदुर्ग लग रहा है नवरात्र नव दिन का होगा । विजयदशमी का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। दुर्गा पूजा को लेकरमेघौल, तारा बरियारपुर ,बाड़ा नारायणपुर ,मसूराज ,चलकी , सहित प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों , और पूजा पंडालों को भक्तों द्वारा आकर्षक रूप से साज सज्जा किया जा रहा है। जिससे प्रखंड क्षेत्र का पूरा माहौल भक्ति मय  हो गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article