नालंदा: पट खुलते ही माता के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

 

भीड़ को देखते हुए हर चौक चौराहा पर की गई सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, डीएम एसपी खुद गश्त लगाते दिखे।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में मां दुर्गा के पट खुलते ही पूजा पंडालो में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रसाशन की टीम लगातार गस्त लगाते नजर आए।

- Sponsored Ads-

नालंदा: पट खुलते ही माता के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 2जिलाधिकारी शशांक शुभंकर पुलिस अधीक्षक का भारत भूषण एसडीओ सीडीपीओ के अलावे भारी संख्या में सुरक्षा बल मेले में गस्त करते दिखे। बिहार शरीफ शहर के सोहसराय पुलपर आशानगर सलेमपुर मोगलकुआं डाकबंगला मोड जलालपुर सहोखर में श्रद्धालुओं की खासा भीड़ देखी गई।

नालंदा: पट खुलते ही माता के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 3प्रशासन की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था को देखकर श्रद्धालुओं ने काफी सराहना की। इस बार बिहार शरीफ शहर में वैष्णो देवी की गुफा शिमला का मंदिर, शिवलिंग,दक्षिण भारत का राधा, कृष्ण मंदिर चीन का मंदिर,श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

नालंदा: पट खुलते ही माता के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 4रंगीन लाइट की धुंधली रोशनी में पंडाल और मूर्ति काफी आकर्षक लग रहा था। मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस को लेकर यातायात थाना के द्वारा भी यातायात में कई तब्दील्या की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article