श्रवण कुमार बने विधायक दल के नेता, बोले“विश्वास पर खरा उतरूंगा, दल का नेतृत्व संभालते ही श्रवण कुमार का बड़ा बयान कहा संगठन को करेंगे मजबूत,नीतीश कुमार का जताया आभार,

DNB Bharat Desk

जनता दल (यू) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद श्रवण कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया में विनम्रता और जिम्मेदारी का भाव व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी का क्षण है। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देंगे।

- Sponsored Ads-

श्रवण कुमार ने कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता पार्टी संगठन को और मजबूत करना तथा सरकार की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी तरीके से जमीन पर लागू कराना होगा। उन्होंने कहा कि विधायक दल के नेता के रूप में वे सभी विधायकों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।अपने पूर्व अनुभवों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं, जिनमें मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) का पद भी शामिल है।

श्रवण कुमार बने विधायक दल के नेता, बोले“विश्वास पर खरा उतरूंगा, दल का नेतृत्व संभालते ही श्रवण कुमार का बड़ा बयान कहा संगठन को करेंगे मजबूत,नीतीश कुमार का जताया आभार, 2उस दौरान उन्होंने पार्टी के अनुशासन और सदन में समन्वय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके अनुभव का लाभ उन्हें नई भूमिका में भी मिलेगा। श्रवण कुमार ने आगे कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो, ताकि राज्य के विकास और जनहित के कार्यों को और मजबूती मिल सके।

Share This Article