नालंदा: परवलपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री संजय कुमार ‘मुन्ना जी’, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

DNB Bharat Desk

नालंदा के परवलपुर में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री संजय कुमार उर्फ मुन्ना जी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता अमित कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई।

- Sponsored Ads-

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुन्ना जी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है और इसके लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने नालंदा से अपने विशेष जुड़ाव का भी जिक्र किया।बीजेपी नेता  ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा धरना-प्रदर्शन पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर राजद का आंदोलन करना हास्यास्पद प्रतीत होता है।

नालंदा: परवलपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री संजय कुमार 'मुन्ना जी', कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 2उन्होंने आरोप लगाया कि जिन समस्याओं को लेकर राजद धरना दे रही है, उन मुद्दों से उसका स्वयं का राजनीतिक इतिहास जुड़ा रहा है।वहीं भाजपा नेता अमित कुमार ने दावा किया कि परवलपुर क्षेत्र में भाजपा और एनडीए का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हैं।

Share This Article